फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother Bharti's chant will echo in Amar Ujala's Tiranga Yatra

Varanasi News: अमर उजाला की तिरंगा यात्रा में गूंजेगा मां भारती का जयघोष

Sat, 12 Aug 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mother Bharti's chant will echo in Amar Ujala's Tiranga Yatra
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की कड़ी में शनिवार की सुबह तिरंगा यात्रा निकलेगी। देश के वीर बलिदानियों को समर्पित रैली को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल और जिलाधिकारी एस राजलिंगम सुबह आठ बजे हरी झंडी दिखाकर राजकीय क्वींस काॅलेज से रवाना करेंगे। रैली का सामाजिक और व्यापारिक संगठन जगह-जगह स्वागत करेंगे। पुष्पवर्षा करके देशभक्ति की अलख जगाएंगे। इस आयोजन में एजीआर ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता का विशेष सहयोग है। अमर उजाला की तिरंगा यात्रा क्वींस इंटर कॉलेज से शुरू होकर जगतगंज तिराहा, मरी माई, चौरा माता तेलियाबाग तिराहा, पटेल धर्मशाला, श्रीराम मार्केट, विनायक प्लाजा मलदहिया चौराहा, लोहा मंडी चौराहा होते हुए लहुराबीर जाएगी, फिर क्वींस इंटर कॉलेज में आकर समाप्त होगी। तिरंगा यात्रा में व्यापारी, सामाजिक, राजनीतिक, उद्यमी, युवा संगठन के लोग शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा से शहरवासी जुड़ते हैं। जगह-जगह यात्रा को स्वागत करके मां भारती का जयघोष करते हैं।
विज्ञापन

15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान
मां तुझे प्रणाम महोत्सव में 15 अगस्त को शहर के प्रमुख चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान होगा। त्रिनेत्र भवन स्थित सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से राष्ट्रगान बजाया जाएगा, जो शहर भर में सुनाई देगा। सुबह दस बजे यातायात रोका जाएगा। जो शहरवासी जहां रहेगा, वहीं खड़े होकर सामूहिक राष्ट्रगान का हिस्सा बनेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में जिला प्रशासन, नगर निगम और स्मार्ट सिटी का विशेष सहयोग है।
विज्ञापन

इनका खास सहयोग
तिरंगा यात्रा में एसएसबी इंफ्रा, स्वामी अतुलानंद महाविद्यालय, उदय ऑटो सेल्स, पंजाब नेशनल बैंक विशिष्ट सहयोगी हैं। इसके अलावा स्काई ट्यूटोरियल्स, जीम होम साल्यूशंस प्रा. लि, डॉ. शशिंकांत सिंह पीजी कॉलेज, वाराणसी डेवलपमेंट अथाॅरिटी, अर्वाचीन हाॅस्पिटल और यूनियन बैंक सहयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीर शहीदों को समर्पित तिरंगा यात्रा में शहरवासी सहभागी बनें। यह अभिनव अभियान देशभक्ति का भाव जगाएगा। राजीव गुप्ता, प्रबंध निदेशक, एजीआर ऑटोमोबाइल


14 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह के अनुसार, तिरंगा यात्रा में 14 विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे, जो देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ेंगे। तिरंगा यात्रा के नोडल अधिकारी क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश सिंह हैं।



व्यापारिक संगठन करेंगे स्वागत
क्वींस कॉलेज में वाराणसी महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी, जगतगंज तिराहे पर वाराणसी व्यापार मंडल, अल्पसंख्यक व्यापार मंडल, तेलियाबाग तिराहे पर महानगर युवा उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष मनीष चौबे, तेलियाबाग तिराहे पर वाराणसी व्यापार मंडल के रमेश भारद्वाज, पटेल धर्मशाला पर पटेल स्मारक अतिथि निवास तेलियाबाग के श्रीनाथ सिंह पटेल, श्रीराम मार्केट के पास वाराणसी फर्नीचर व फर्निर्शिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन की ओर से रीटा आइसक्रीम के सामने मशीनरी मार्केट के पास स्वागत किया जाएगा। विनायक प्लाजा पर महिला व्यापार मंडल की चांदनी श्रीवास्तव, लोहा मंडी के पास के पास लघु उद्योग भारती काशी संघटन की ओर से अध्यक्ष ज्योति शंकर मिश्र की तिरंगा यात्रा के स्वागत में पुष्पवर्षा की जाएगी। लहुराबीर चौराहे पर लहुराबीर व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया की ओर से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed