फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother Annapurna was adorned with greenery on the last day of Sawan

Varanasi News: सावन के अंतिम दिन मां अन्नपूर्णा का हुआ हरियाली शृंगार

Mon, 19 Aug 2024 08:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
Mother Annapurna was adorned with greenery on the last day of Sawan
वाराणसी। सावन की पूर्णिमा तिथि पर मां अन्नपूर्णा का हरियाली शृंगार सोमवार को किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण समेत पूरे परिसर को सुगंधित पुष्पों और झालरों से सजाया गया। माता के गर्भगृह को रातरानी, बेला, गुलाब, गेंदा, अशोक और कामिनी की पत्तियों से सजाया गया था। मध्याह्न भोग आरती के बाद से मां अन्नपूर्णा के झांकी दर्शन शुरू हुए। मंदिर प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि सुबह मंगल बेला में महंत शंकर पुरी ने माता को पंचामृत स्नान कराया। इसके बाद उनका शृंगार किया गया। उसके बाद आम भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। मंदिर के महंत ने शाम को मां की विशेष आरती की। इसके बाद भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed