{"_id":"66fff3e09d6943387f096f39","slug":"mother-and-child-were-safe-after-a-cry-of-joy-was-heard-in-the-ambulance-emt-and-asha-conducted-a-safe-delive-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी जच्चा बच्चा सुरक्षित, ईएमटी और आशा ने सुरक्षित प्रसव कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी जच्चा बच्चा सुरक्षित, ईएमटी और आशा ने सुरक्षित प्रसव कराया
Fri, 04 Oct 2024 07:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 04 Oct 2024 07:26 PM IST
सार
कोटवा निवासी महिला को एंबुलेंस में पीड़ा होने लगी। वहां मौजूद महिला कर्मचारियों ने सुरक्षित प्रसव कराया और जच्चा बच्चा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया दोनो सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एंबुलेंस में जन्मा नवजात
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। ईएमटी और आशा ने सुरक्षित प्रसव कराया जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोटवा वाराणसी निवासी संगीता पत्नी जमुना को शुक्रवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी परिजनों ने तुरंत आशा बेबी को इसकी जानकारी दी आशा ने तुंरत 102 नंबर पर कॉल किया मौके पर पहुंची 102 की एंबुलेंस UP32EG6968 के पायलट अहमदउल्लाह तथा ईएमटी आशीष ने महिला को अपने एंबुलेंस में शिफ्ट किया तथा अस्पताल के लिए निकल गए गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही असहनीय पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन
आशा व ईएमटी के सहयोग से रास्ते में ही प्रसव कराया। उसके बाद प्रसूता व शिशु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दोनों को स्वस्थ बताया है। परिजन तथा जिला प्रोग्राम मैनेजर कृष्ण देव ने ईएमटी पायलट के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन