फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   more than 60 person gone ill after dinner at marriage function

शादी समारोह में खाना खाने के बाद बीमार हुए 60 से अधिक लोग, मचा हड़कंप

Fri, 27 Apr 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 27 Apr 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
more than 60 person gone ill after dinner at marriage function
लोगों को होने लगी उल्टी व दस्त, ले जाए गए अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
शादियों के सीजन में आये दिन होने वाली शादियां और आपका वहां जाकर भोजन करना आपको बीमार भी कर सकता है। बीती रात बलिया के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां शादी समारोह में भोजन करने के बाद साठ से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के एक ही परिवार में मनोज कुमार पासवान की पुत्री सोनी की बारात व बेदल पासवान के पुत्र बबलू पासवान के तिलक का उत्सव था। कार्यक्रम अंतिम दौर में था कि अचानक कुछ बारातियों व तिलक चढ़ाने आए लोगों की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


लोगों को उल्टी व दस्त होने लगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण बीमार लोगों को पहले पीएचसी मुरलीछपरा ले गए जहां कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। यहां करीब 27 लोगों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा करीब 50 मरीज अपने साधन से निजी चिकित्सकों के इलाज कराने गए। लड़की के पिता मनोज पासवान की मानें तो उन्होंने बैरिया बाजार की एक मिठाई की दुकान से नाश्ते के लिए मिठाई खरीदकर लाए थे। वह मिठाई जिसने भी खाई वह बीमार हो गया।  

सीएचसी सोनबरसा के चिकित्साधिकारी देवनीति ने बताया कि विषाक्त भोजन करने के कारण सामूहिक रूप से इतना ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। समय से अस्पताल पहुंचने  के कारण सभी का इलाज किया गया।

सीओ बैरिया उमेश कुमार यादव ने बताया कि   रामपुर गांव में विषाक्त भोजन से कई लोगों के बीमार होने का मामला संज्ञान में है। बताया कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  

नाच देखने को लेकर दो पक्ष भिड़े, 12 घायल

more than 60 person gone ill after dinner at marriage function
यूपी पुलिस
दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में गुरुवार की रात आई बारात में नाच देखने के लिए कुर्सी को लेकर बाराती व गांव के लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का शांत कराया।

  लालगंज गांव निवासी भिखारी यादव के लड़की की शादी के लिए गुरुवार को हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ से बारात आई थी। बारात में आर्केस्ट्रा का गीत व नृत्य चल रहा था। कार्यक्रम में कुर्सियां लगी थी जिस पर बैठ कर गांव व आसपास के लोग कार्यक्रम देख रहे थे।

इसी बीच एक बाराती व नाच देख रहे युवको के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट हो गई। दोनों पक्षो से लाठी डंडे चलने लगे।

बारात में झगड़ा सुन घराती भी पहुंचे जिसमें भिखारी यादव, दहारी यादव, ब्रजेश, सुरेश यादव के अलावा रामगढ़ निवासी उमेश यादव व दो अन्य बाराती के साथ नाच देखने आये जगदीशपुर निवासी शंभू पांडेय, रवि पांडेय,पप्पू पांडेय, पंकज, राकेश, अतुल पांडेय घायल हो गए। घराती व बारातियों का उपचार निजी डॉक्टर के यहां कराया गया।

 इस बीच ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों  ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और आर्केस्ट्रा को बंद करवा दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed