फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than 100 hotels and lodge are in unsecure in varanasi

काशी की गलियों के 100 से ज्यादा होटल व लॉज असुरक्षित,प्रशासनिक अधिकारी मौन

Thu, 21 Jun 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 21 Jun 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
More than 100 hotels and lodge are in unsecure in varanasi
- फोटो : amar ujala
वाराणसी में गंगा घाटों के किनारे की गलियों और संकरे इलाकों में स्थित सवा सौ से ज्यादा ऐसे होटल, धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस और लॉज हैं, जहां आग से सुरक्षा के मुकम्मल उपाय नहीं हैं। इसके साथ ही यदि यहां आग लग जाए तो दमकल की गाड़ियों का पहुंच पाना असंभव ही नहीं नामुमकिन है।
विज्ञापन


इसके बावजूद इनके खिलाफ कार्रवाई में दमकल विभाग नोटिस देने तक ही सीमित रहता है तो पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस संबंध में पूरी तरह से चुप्पी साधे रहते हैं और हादसों के होने पर कागजी कवायदों में जुट जाते हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के चारबाग स्थित दो होटलों में मंगलवार की भोर आग लगने केे कारण छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। शहर में इससे पहले कैंटोनमेंट स्थित जेएचवी मॉल, सिगरा स्थित आईपी मॉल और गोदौलिया-बांसफाटक मार्ग स्थित स्पाइस केसीएम सहित भीड़भाड़ वाली कई अन्य व्यावसायिक और आवासीय इमारतों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीते माह ही मचा था हड़कंप

More than 100 hotels and lodge are in unsecure in varanasi
आग पर काबू पाने का प्रयास करते कर्मी
बीते अप्रैल महीने के दूसरे हफ्ते में गोदौलिया स्थित होटल देवा इन में आग लगने पर हड़कंप मच गया था। वहीं, बीते मई महीने में भीड़भाड़ वाली संकरी सेवई मंडी में गिरधर साव के सेवई कारखाने में लगी आग को बुझाने में तो 26 घंटे से ज्यादा का समय लगा था।

इसके बावजूद इस संबंध में अग्निशमन विभाग, पुलिस और प्रशासन के स्तर से गंभीरता नहीं बरती जा रही है। इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश राय ने बताया कि हमारी ओर से लगातार नोटिस जारी कर आगाह किया जाता रहता है। इसके बावजूद हमारी नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। आग से सुरक्षा के उपाय के प्रति खुद जागरूकता दिखानी होगी।

न प्रशिक्षण और न कभी होती है मॉक ड्रिल

More than 100 hotels and lodge are in unsecure in varanasi
अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बताया कि प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और लॉज का पंजीयन सराय एक्ट के तहत करा लेते हैं। मगर आग से सुरक्षा के लिए हमारी एनओसी नहीं लेते हैं।

गंगा घाट के किनारे की गलियों और घनी आबादी वाले संकरे इलाकों में स्थित होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और लॉजों के कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने का प्रशिक्षण भी नहीं दिया जाता है। इसके साथ ही इन स्थानोें पर आग से बचाव के लिए कभी मॉक ड्रिल भी नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed