फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   more than 10 passengers ill due to food poisoning

पैंट्रीकार के खाने से दस से अधिक यात्री बीमार

Sun, 04 Jan 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 04 Jan 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
more than 10 passengers ill due to food poisoning
पूर्वा एक्सप्रेस के पैंट्रीकार के खराब भोजन से दस से अधिक यात्रियों की तबीयत सफर के दौरान खराब हो गई। इससे नाराज यात्रियों ने ट्रेन के यहां कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचने के बाद जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि पैंट्रीकार संचालक पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


यात्रियों के हंगामे की सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ के साथ रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे को डॉक्टरों को बुलाकर बीमार यात्रियों का उपचार कराया गया। शिकायत पुस्तिका में अपने आरोप दर्ज कराने के बाद यात्री रेल अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर माने और ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली से चलकर शनिवार को 10:30 बजे पूर्व एक्सप्रेस यहां कैंट स्टेशन पहुंची। नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली इस ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़े होते ही उसमें सवार तमाम यात्री नीचे उतर आए और हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि ट्रेन के पैंट्रीकार के खराब भोजन की वजह से शयनयान श्रेणी के दस से अधिक यात्रियों की तबीयत खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी का पेट दर्द कर रहा है तो किसी को उल्टी हो रही है। यात्री पैंट्रीकार संचालक को दोषी बताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। आननफानन रेलवे के डॉक्टरों को प्लेटफार्म पर बुलवा कर बीमार यात्रियों का उपचार कराया गया। रेलवे अधिकारियों ने हंगामा कर रहे यात्रियों को आश्वस्त किया कि भोजन का सैंपल लिया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर यात्री माने और लगभग 45 मिनट बाद बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।


कैंट रेलवे स्टेशन मैनेजर एके पांडेय ने बताया कि पैंट्रीकार के भोजन का सैंपल ले लिया गया है। जिन यात्रियों की तबीयत खराब थी उन्हें दवा दिलाई गई है। पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed