{"_id":"605c47138ebc3e8d1a1540ad","slug":"more-prisoners-in-barracks-of-varanasi-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: जिला कारागार के बैरकों में क्षमता से ज्यादा कैदी, जैमर भी ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: जिला कारागार के बैरकों में क्षमता से ज्यादा कैदी, जैमर भी ध्वस्त
Thu, 25 Mar 2021 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिला कारागार के बैरकों में क्षमता से ज्यादा कैदियों की संख्या है। जेल में जैमर की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है। इस कारण बंदी मोबाइल से बात भी बेहिचक बात करते हैं। जिला जेल में फिलहाल 17 बैरक हैं, जिसकी क्षमता 30 बंदी और कैदी प्रति बैरक रखने की है। लेकिन बैरक में क्षमता के हिसाब से तीन गुना कैदी रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला कारागार प्रशासन ने नए आठ बैरक बनाने के लिए सरकार को पत्र भी लिखा है। नए बैरक के निर्माण के लिए शासन में वर्ष 2017 से प्रस्ताव लंबित है। इससे एक बार फिर निर्माण की आशा जगी है।
विज्ञापन
आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो जेल में बैरकों के अंदर कुल क्षमता के हिसाब से 747 कैदियों और बंदियों को आराम से रखा जा सकता है, लेकिन वर्तमान में 2283 कैदी व बंदी रखे गए हैं। इसमें 112 महिला बंदी हैं।
विज्ञापन
जेल में कैदियों के सुरक्षाकर्मियों की संख्या कम होने के चलते कारागार में 14 पीएसी के जवान लगाए गए हैं। जिला कारागार में 110 बंदी रक्षकों के मुकाबले में सिर्फ 70 बंदी रक्षक मौजूद हैं। सुरक्षा कर्मियों की संख्या लगातार घटती जा रही है।