फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Monsoon has arrived, then the sewer will overflow

आ गया मानसून, फिर उफनाएगा सीवर

Mon, 14 Jun 2021 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Monsoon has arrived, then the sewer will overflow
मानसून आ गया है लेकिन अब तक नाला सफाई का काम पूरा नहीं हुआ है। अब भी नहीं चेते तो बारिश के बाद सड़कों-गलियों से घरों तक सीवर फिर उफनाएंगे और लोग परेशान होंगे। मानसून को लेकर हुई तैयारियां अब तक आधी-अधूरी हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की तैयारियों का आलम यह है कि दो दिन पहले ही प्री मानसून की आधे से एक घंटे की बारिश में ही सड़कों-गलियों पर हुए जलभराव से जगह-जगह पूरे दिन परेशानी उठानी पड़ी थी। मानसून से पहले शहर के छोटे-बड़े 182 नाले-नालियों की सफाई का काम 30 मई तक ही पूरा किया जाना था। लेकिन 13 जून तक भी काम पूरा नहीं हुआ है। एक तो कई नालों की सफाई का काम अब तक शुरू ही नहीं हो पाया है। दूसरे, जिन नालों की सफाई नगर निगम की ओर से करा लेने का दावा किया जा रहा है, उनकी भी हालात दुरुस्त नहीं है। सिगरा, पहड़िया-बेला, पांडेयपुर-हुकुलगंज और सिगरा में जगह-जगह नालों में सिल्ट और कचरा भरा पड़ा है, जबकि निगम प्रशासन का दावा है कि इनकी सफाई कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

जलभराव वाले इलाके
महमूरगंज, रथयात्रा, सिगरा, नई सड़क, गोदौलिया, बेनियाबाग, मलदहिया, अंधरापुल, तेलियाबाग, लहरतारा, बजरडीहा, जक्खा, रवींद्रपुरी, लंका, मंडुवाडीह, सरायनंदन, दशमी, सुंदरपुर प्रज्ञा नगर समेत 29 स्थानों पर अधिक होता है जलभराव।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े
182 बड़े-छोटे नाले-नालियां की होनी है सफाई
30 मई तक नाले-नालियों को करना था साफ
15 जून तक दिया गया समय
14 सबजोन में क्यूआरटी का गठन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि जलभराव वाले इलाकों के लिए 14 सबजोन में क्यूआरटी का गठन किया गया है। जो जलभराव के समय तत्काल मौके पर पहुंचकर जलनिकासी की व्यवस्था कराएंगे। इसके लिए मोबाइल नंबर चस्पा कराएंगे, ताकि लोग फोन करके जलभराव की सूचना दे सकें।

90 प्रतिशत से अधिक नालों की सफाई हो गई है। नालों की सफाई के लिए कोई बजट का प्राविधान नहीं किया गया है। नगर निगम अपने संसाधन से सफाई करवा रहा है। 15 जून तक सभी नाले साफ हो जाएंगे। -गौरांग राठी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed