फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Monsoon 2026 Purva winds bring monsoon message to Kashi Yellow Alert for rain over next five days

Monsoon 2026: मानसून का संदेश लेकर काशी पहुंची पुरवा, अगले पांच दिन बारिश का यलो अलर्ट

Mon, 29 Jun 2026 04:31 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 29 Jun 2026 04:31 PM IST
सार

Varanasi News: मौसम विज्ञान विभाग ने भी अगले पांच दिन के लिए तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। पुरवा हवा के चलते काशी में उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलकान कर दिया।

विज्ञापन
Monsoon 2026 Purva winds bring monsoon message to Kashi Yellow Alert for rain over next five days
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून का संदेश लेकर पुरवा हवा बंगाल की खाड़ी से होते हुए काशी पहुंच गई है। वहीं पहली बार इस सीजन में पछुआ की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। रविवार को इस साल पहली बार 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा बही और उमस बढ़ा दिया। 

विज्ञापन


वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने भी अगले पांच दिन के लिए तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। पुरवा हवा के चलते काशी में उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलकान कर दिया। दो दिन में हवा में नमी 40 से बढ़कर 60 फीसदी पर आ गई है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर रविवार को प्रदेश की सबसे गर्म रात काशी की ही रही। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा 40.5 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सोनभद्र में हुई बारिश के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मानसून अब कभी भी शक्तिनगर के पास से सोनभद्र में प्रवेश कर सकता है। इसका अंदाजा काशी में बढ़ी उमस भरी गर्मी से होने लगा है। वहीं यूपी के ऊपर से एक मानसून द्रोणिका गुजर रही है।


7 डिग्री तक नीचे जा सकता है तापमान 
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में मानसून के प्रवेश से पहले ही मौसम की सक्रियता बढ़ गई है। काशी में अब लू की स्थितियां खत्म होने को हैं। अगले 24 घंटों में बारिश होने की संभावना बन रही है। जुलाई के शुरुआती चरण में प्रदेश में अच्छी वर्षा की संभावना है। इससे जुलाई के पहले सप्ताह में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed