{"_id":"69a4a35619e8188a390b8e8b","slug":"monitoring-of-food-stalls-ticket-counters-and-atms-is-essential-varanasi-news-c-20-vns1021-1307412-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: खानपान के स्टॉल, टिकट काउंटर, एटीवीएम की निगरानी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: खानपान के स्टॉल, टिकट काउंटर, एटीवीएम की निगरानी जरूरी
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन का किया गया निरीक्षण । संवाद
बनारस रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के पर्यटन और खानपान के अपर सदस्य संजय मिश्रा ने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। आईआरसीटीसी की ओर से संचालित फूड प्लाजा, फूड कैटरिंग स्टॉल, यात्री निवास, टिकट काउंटर, एटीवीएम आदि की बेहतर सुविधाएं मिलती रहें, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को मानीटरिंग करते रहने की सलाह दी।
रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य ने दौरे के दौरान वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉलों का निरीक्षण कर बनारसी साड़ी तथा ब्लैक पॉटरी के उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, मूल्य निर्धारण एवं यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वन स्टेशन वन उत्पाद योजना का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देना और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। स्टेशन पर चलने वाले फूड प्लाजा के किचन, रिटायरिंग रूम तथा बोतल क्रशिंग मशीन की व्यवस्था भी देखी।
अधिकारियों को डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने, रेल कोच रेस्टोरेंट का व्यापार बढ़ाने, रेल राजस्व बढ़ाने के लिए और उपक्रम स्थापित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, सहायक वाणिज्य प्रबंधक डीके सिंह, पीसी रावत, बनारस स्टेशन के निदेशक लवलेश राय आदि लोग मौजूद रहे।