फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Money stolen from donation box by breaking lock of Maa Kamakhya temple in Varanasi

चोरों का दुस्साहस: मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी का ताला तोड़ उड़ा लिए रुपये; CCTV में कैद हुई करतूत

Thu, 16 May 2024 08:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 16 May 2024 08:03 PM IST
सार

वाराणसी जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि मंदिर को निशाना बना रहे हैं। मां कामाख्या मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़ कर हजारों रुपये चोरों ने उड़ा लिए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बालक ताला तोड़ते हुए दिख रहा है। 

विज्ञापन
Money stolen from donation box by breaking lock of Maa Kamakhya temple in Varanasi
सीसीटीवी कैमरे में कैद बालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के पुरानाल चौकी अंतर्गत एक मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़ कर हजारों रुपये चोरों ने पार कर दिया। पुजारी की सूचना पर स्थानीय पुलिस छानबीन में जुटी है।  

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक पुरानापुल पंचकोशी सब्जी मंडी के पास मां कामाख्या मंदिर के दान पेटी को तोड़कर उसमें से दान के लगभग 60 हजार रुपये चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह मंदिर के पुजारी आयुष गुप्ता जब मंदिर में पहुंचे तो देखा मंदिर में रखे दो दान पेटी का ताला टूटा पड़ा था। एक दान पेटी पूरी तरह से खाली पड़ी थी। दूसरे में कुछ पैसा बचा हुआ था। 
विज्ञापन


पुजारी आयुष गुप्ता ने बताया कि बीते जनवरी माह से दान पेटी नहीं खोली गई थी। उसमें लगभग 60 हजार रुपये दान के थे, जिसे चोरों ने पार कर दिया। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसमें एक नाबालिक दान पेटी का ताला तोड़ते हुए देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed