{"_id":"625dbf6a92e8373adf39d0d7","slug":"monday-was-the-hottest-day-of-the-season-in-banaras","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का हाल : दिल्ली, आगरा से ज्यादा बनारस में तपा सूरज, पारा 45 के पार, तीन दिन बाद राहत के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का हाल : दिल्ली, आगरा से ज्यादा बनारस में तपा सूरज, पारा 45 के पार, तीन दिन बाद राहत के आसार
Tue, 19 Apr 2022 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:13 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि सोमवार का तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस औसत से छह डिग्री अधिक रहा। अप्रैल महीने का औसत अधिकतम तापमान 39.5 है जो कि छह डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया है। बताया कि 2010 में अप्रैल महीने में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवा की रफ्तार थम गई है और धूप भी पहले से अधिक तीखी हो रही है। सड़क पर चलते समय ऐसा लग रहा है मानों आसमान से आग बरस रही हो। सोमवार का मौसम कुछ ऐसा ही रहा। यही कारण है कि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इसके साथ ही दिल्ली, आगरा समेत कई जिलों से वाराणसी का तापमान सबसे अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
वाराणसी का अधिकतम तापमान जहां 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं आगरा, दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज का 44 तक रिकार्ड किया गया। इन जिलों में सबसे गर्म वाराणसी रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अभी लोगों को दो तीन दिन तेज धूप, गर्मी झेलनी पड़ेगी। राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसकी वजह से तीन दिन बाद से यहां बादलों की आवाजाही के साथ ही नम हवा चलने के आसार हैं। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
औसत से छह डिग्री अधिक है तापमान
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि सोमवार का तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस औसत से छह डिग्री अधिक रहा। अप्रैल महीने का औसत अधिकतम तापमान 39.5 है जो कि छह डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया है। बताया कि 2010 में अप्रैल महीने में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश के जिलों का तापमान
- वाराणसी 45.2 22.4
- प्रयागराज 44.2 22.6
- आगरा 44.1 23.6
- लखनऊ 43.1 22.5
- दिल्ली 41.7 25.9
- गोरखपुर 40.4 21.2
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )