स्कूल से घर लौट रही किशोरी के साथ छेड़खानी, दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बुधवार की शाम विद्यालय से घर लौट रही थी। अभी वह स्कूल से 200 मीटर आगे पहुंची थी, तभी चार मनचलों ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी।
किशोरी के विरोध करने पर मनबढ़ उसके साथ मारपीट पर आमादा हो गए। किसी तरह भागकर किशोरी घर पहुंची। किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई।
देर शाम को किशोरी अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रद्युम, शिवकुमार समेत चार पर दलित उत्पीड़न, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।