फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Molestation in azamgarh one girl knife attack another commit suicide

आजमगढ़ में छेड़खानी : एक को मारा चाकू, दूसरी ने खाया जहर, एक अन्य के मोबाइल पर भेज रहे गंदे मैसेज

Tue, 28 Aug 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 28 Aug 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Molestation in azamgarh one girl knife attack another commit suicide

विज्ञापन
यूपी में एंटी रोमियो स्क्वॉड अपनी उपयोगिता साबित करने में नाकाम दिख रहे हैं। ताजा मामला आजमगढ़ जिले का है जहां सोमवार को छेड़खानी के तीन गंभीर मामले सामने आए हैं। अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात करीब दस बजे घर में घुसकर  छेड़खानी करने वाले युवक ने विरोध करने पर छात्रा के गर्दन पर चाकू मार दिया।

गंभीर रूप से घायल युवती का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। वहीं दूसरी घटना में छेड़खानी से परेशान युवती ने जहर खा ली। उसका इलाज चल रहा। वहीं तीसरी घटना में बिलरियागंज थाने की रहने वाली एक युवती के मोबाइल पर मनबढ़ अश्लील मैसेज भेज रहे हैं। तीनों मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती क्षेत्र के एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। कॉलेज आते-जाते समय उसके गांव का शिवधर मौर्य पुत्र श्यामलाल अक्सर छेड़खानी करता था और फब्तियां कसता था। शिवधर गांव में ही ट्रैक्टर चलाता है। संकोच वश युवती ने यह बात अपने घर वालों को नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका फायदा उठाते हुए शिवधर रविवार की रात करीब दस बजे युवती के घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसने चाकू मार दिया। घायल युवती के शोर सुनकर परिवार के लोगों ने शिवधर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवती को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। 

छेड़खानी से दुखी बेटी ने खा लिया जहर

Molestation in azamgarh one girl knife attack another commit suicide

इसी क्रम में अतरौलिया थाने की रहने वाले व्यक्ति ने छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के रोहित विश्वकर्मा, मोहित, गुलशन और जमुना को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि 23 अगस्त की शाम को रोहित ने उसकी बेटी से छेड़खानी किया। उलाहना देने पर परिवार के लोग उसे मार पीटकर घायल कर दिया।

घटना से दुखी बेटी ने जहर खा लिया। उसका इलाज चल रहा। इसी क्रम में बिलरियागंज थाने की रहने वाली एक युवती के मोबाइल पर क्षेत्र के हर्ष पांडेय और दिलीप मिश्रा अश्लील मैसेज भेज रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे।

 इस मामले में  एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि  छेड़खानी से जुड़े इन तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अहरौला वाले मामले में गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया। अन्य दो मामलों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed