{"_id":"66f7a5fad750398b530a9728","slug":"molestation-charges-increased-in-case-of-molestation-of-student-in-varanasi-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: छात्रा से छेड़खानी मामले में बढ़ाई गई दुष्कर्म की धारा, पीड़िता के बयान के बाद शिक्षक पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: छात्रा से छेड़खानी मामले में बढ़ाई गई दुष्कर्म की धारा, पीड़िता के बयान के बाद शिक्षक पर कसा शिकंजा
Sat, 28 Sep 2024 12:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:15 PM IST
सार
वाराणसी जिले में छात्रा से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार शिक्षक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसके खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए बयान के आधार पर आरोपी कोचिंग टीचर पर शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के ईश्वरगंगी निवासी कोचिंग टीचर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसके खिलाफ जैतपुरा थाने में दर्ज छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के मामले में मजिस्ट्रेट के सामने नौवीं की छात्रा द्वारा दर्ज कराए गए बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। अब पुलिस अगले हफ्ते आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
ईश्वरगंगी निवासी मुकेश श्रीवास्तव अपने घर में कोचिंग चलाता था। फिलहाल वह जिला जेल में है। पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा के अनुसार, गत रविवार को उसका अधूरा कोर्स पूरा कराने के लिए उसे मुकेश ने कोचिंग में बुलाया था। कोचिंग में पहुंचने पर छात्रा से मुकेश पाठ्यक्रम की बात न करके इधर-उधर की बात करने लगा। इसके साथ ही छात्रा से उसने अश्लील हरकत शुरू की।
विज्ञापन
घबराई छात्रा हिम्मत से काम लेते हुए वॉशरूम जाने की बात कह कर भाग कर अपने घर चली गई। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई तो वह उसे लेकर जैतपुरा थाने गए। जैतपुरा थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को आरोपी मुकेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया तो उसने बताया कि मुकेश ने अश्लील हरकत के दौरान उसका प्राइवेट पार्ट भी छुआ था। इसी आधार पर मुकेश के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। उधर, इस संबंध में पूछे जाने पर जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी के खिलाफ अगले हफ्ते तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।