फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Molestation and assault with girl making music album in varanasi police filed case against two youths

Varanasi: म्यूजिक एलबम बना रही युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Nov 2022 07:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Nov 2022 07:27 PM IST
सार

म्यूजिक एलबम के लिए वीडियो बनाने के दौरान युवकों ने युवती से छेड़खानी की। विरोध किया तो दोनों ने पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने लंका थाने में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। 

विज्ञापन
Molestation and assault with girl making music album in varanasi police filed case against two youths
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आईआईटी बीएचयू के पीछे युवती से छेड़छाड़ मामले में लंका पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के अनुसार म्यूजिक एलबम की वीडियो शूट के दौरान युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


चंदौली के बलुआ थाना अंतर्गत चहनिया निवासी युवती के अनुसार वह म्यूजिक एलबम में काम करती है। लंका के गंगा विहार कॉलोनी में रहकर टीम के संग बीएचयू समेत अन्य इलाकों में वीडियो शूट करती है। गुरुवार को अपने एक छात्र और शिक्षक के संग करमवीर बाबा मंदिर के पास वीडियो शूट करने पहुंची थी।
विज्ञापन


इस बीच सीरगोवर्धन के रहने वाले वेद और शिवम यादव ने छेड़खानी शुरू कर दी। छात्र और शिक्षक ने विरोध किया तो दोनों ने पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः अनहोनी की आशंका में चलती बस से कूदीं दो छात्राएं, जानिए ऐसा भी क्या हो गया था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed