फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Moist easterly winds continued throughout the day brought relief from the humidity

दिन भर चलती रही नम पुरवा हवाओं ने दिलाई उमस से राहत

Wed, 08 Sep 2021 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Moist easterly winds continued throughout the day brought relief from the humidity
आंध्र प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने रहने का दबाव पूर्वांचल पर बढ़ता जा रहा है। यहीं कारण है कि दो दिन से मौसम का मिजाज भी तेजी से बदला है। सोमवार को बूंदाबांदी होने के बाद शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रहने के साथ ही नम पुरवा हवाएं चलती रही। देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और गरज-चमक संग झमाझम बारिश हुई। इससे उमस से तो राहत मिली लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों की मुसीबत बढ़ गई।
विज्ञापन

सितंबर के महीने में भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के उपर है। पिछले तीन चार दिनों से धूप इतनी तेज होने के साथ हवा भी नहीं चल रही थी। इस वजस से उमस भी अधिक लग रही थी। सोमवार से ही मौसम में कुछ बदलाव दिखने लगा था। मंगलवार को दिन के मुकाबले शाम को हवा की रफ्तार भी तेज हो गई। इस बीच शाम करीब सवा सात बजे आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे भिखारीपुर, सिगरा, नई सड़क, बेनिया, भेलूपुर, सिगरा, लहुराबीर, लहरतारा आदि इलाकों में जल भराव हो गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि आंध्र प्रदेश पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने रहने और बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के चलने की वजह से ही मौसम बदला है। इस वजह से ही बारिश हुई हैं। अभी इसी तरह का मौसम दो-तीन दिन बने रहने की संभावना है। इधर मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी कमी देखने को मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस की जगह 33.6 और न्यूनतम तापमान 26.1 की तुलना में 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed