{"_id":"5929aa664f1c1b812d536e6b","slug":"modi-government-to-be-known-for-tough-decisions-says-manoj-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े फैसले के लिए जानी जाएगी मोदी सरकार : मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े फैसले के लिए जानी जाएगी मोदी सरकार : मनोज सिन्हा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 27 May 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
manoj sinha rajeev pratap
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संचार और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने केंद्र सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि मोदी सरकार भविष्य में कड़े फैसले और बड़े फैसले के लिए जानी जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार की शाम को नगर के स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज परिसर में भाजपा की ओर से विकास उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र एवं स्थानीय सांसद तथा संचार-रेल राज्यमंत्री की ओर से कराए गए विकास कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी।
विज्ञापन
समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार-चांद लगा दिया। समारोह में संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने केंद्र सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि मोदी सरकार भविष्य में कड़े फैसले और बड़े फैसले के लिए जानी जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पूरे विश्व में साख बढ़ी है। विकास दर और पारदर्शी नीति के कारण देश में महंगाई और गरीबी घटी है। वर्ल्ड बैंक के अनुसार अगले वित्तीय वर्ष में भारत की विकास दर 7.2 से 7.8 हो जाएगी। देश से गरीबी को पूर्णतया: समाप्त करने के लिए विकास दर 10 प्रतिशत से भी ऊपर करना होगा।
अगले दो वर्ष में हम 10 प्रतिशत विकास दर प्राप्त कर लेंगे। सिन्हा ने बताया कि नोटबंदी के बावजूद हमारी विकास दर घटी नहीं है। आज भारत में 310 अरब डालर विदेशी पूंजी निवेश हुआ है जो पूरे विश्व में नंबर एक पर है। डालर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है जिससे होम लोन सस्ता हुआ है।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा एवं कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया। समारोह में बीएसएनएल के सीएमडी एके मिश्रा, सुलभ कांप्लेक्स के प्रबंध निदेशक बिंदेश्वरी पाठक, काशी प्रांत के संगठन मंत्री रत्नाकर जी, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, अजय कुशवाहा एवं सिद्धार्थ राय उपस्थित थे।