फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modern nursery will be gifted in the new year

Varanasi News: नए साल में मिलेगी आधुनिक नर्सरी की सौगात

Wed, 21 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Modern nursery will be gifted in the new year
वाराणसी। नए साल में किसानों को आधुनिक नर्सरी की सौगात मिलेगी। किसानों को उन्नत किस्म के बीज और पौधों की उपलब्धता के लिए दो आधुनिक नर्सरियां तैयार की जाएंगी। 324 करोड़ 82 लाख की लागत से इसका निर्माण होगा। इसके लिए पहली किस्त 130 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) शाहंशाहपुर में दो आधुनिक नर्सरी (मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 324 करोड़ 82 लाख रुपये होगी। इसमें से 40 प्रतिशत करीब 130 करोड़ रुपये धनराशि शासन से स्वीकृत हो गई है। बजट जारी होने के बाद जिला उद्यान अधिकारी की निगरानी में काम शुरू होगा। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि अगले पांच माह में नर्सरी बनकर तैयार होगी।
विज्ञापन

----------
रोगमुक्त सब्जी के पौधे तैयार किए जाएंगे
आधुनिक नर्सरी में मौसम के अनुकूल रोगमुक्त सब्जी के पौधे तैयार किए जाएंगे। नर्सरी में मौसम के अनुकूल सोलेनेसी सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, टमाटर, बैगन आदि के 35 हजार पौधे एक साथ तैयार करने की क्षमता होगी। इसके अलावा क्रुसीफेरी सब्जियां जैसे ब्रोकली, चाइनीज कैबेज, फूलगोभी, पातगोभी आदि के 35 हजार पौधे तैयार किए जा सकेंगे। लतावर्गीय सब्जियों में खीरा, करेला, खरबूज, तरबूज, लौकी, नेनूआ, कद्दू, कोहड़ा, तोरई आदि के नौ लाख पौधे उगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed