फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   modern gaming and vending zone will be built beneath Tarna Flyover in Varanasi

अच्छी पहल: तरना फ्लाईओवर के नीचे बनेगा आधुनिक गेमिंग और वेंडिंग जोन, लजीज व्यंजनों का ले सकेंगे आनंद

Thu, 16 Apr 2026 08:21 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 16 Apr 2026 08:21 AM IST
सार

Varanasi News: तरना क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, जहां स्थानीय विक्रेताओं को स्थान दिया जाएगा। यहां लोग विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। 

विज्ञापन
modern gaming and vending zone will be built beneath Tarna Flyover in Varanasi
फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए फ्लाईओवर के नीचे के अनुपयोगी स्थानों को अब उपयोगी और आकर्षक बनाने की योजना तैयार की है। एयरपोर्ट रोड स्थित तरना क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे आधुनिक गेमिंग और वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा, जिससे न केवल शहरवासियों को मनोरंजन की नई सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रस्तावित गेमिंग जोन में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, पिकल बॉल और स्केटिंग जैसे विभिन्न इंडोर खेलों की व्यवस्था होगी। इससे युवाओं-बच्चों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में खेलकूद का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां वेंडिंग जोन भी बनाया जाएगा, जहां स्थानीय विक्रेताओं को स्थान दिया जाएगा। यहां लोग विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। यह पहल छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए आजीविका के नए रास्ते खोलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: अमित सिंह टाटा व अमित यादव की 18 अप्रैल को होगी पेशी, पूछताछ में मिल सकती है खास जानकारी


सरकार की यह पहल शहरी संसाधनों के बेहतर उपयोग का नायाब उदाहरण होगी। साथ ही समावेशी विकास, रोजगार सृजन और नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में भी सकारात्मक कदम होगा।फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। 

आमतौर पर फ्लाईओवर के नीचे के स्थान उपेक्षित और अनुपयोगी बने रहते हैं, लेकिन इस योजना के माध्यम से इन क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed