फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mock Drill in Varanasi Terrorists hiding in Gangotri cruise ship rescued by NSG commandos using helicopter

Mock Drill: गंगोत्री क्रूज में छिपे आतंकी, हेलिकॉप्टर से एनएसजी कमांडो ने किया रेस्क्यू; सहम गए पर्यटक

Mon, 10 Nov 2025 08:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Nov 2025 08:59 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में गंगोत्री क्रूज में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलते ही पर्यटकों में हलचल मच गई। मौके पर पहुंची एनएसजी ने हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बाद में पुलिस ने पर्यटकों को जानकारी दी कि एनएसजी की मॉकड्रिल चल रही है।

विज्ञापन
Mock Drill in Varanasi Terrorists hiding in Gangotri cruise ship rescued by NSG commandos using helicopter
रविदास घाट पर खड़े गंगोत्री क्रूज पर मॉकड्रिल करता एनएसजी का हेलिकॉप्टर। - फोटो : रोहित सोनकर

विस्तार

रविदास घाट के सामने रविवार की सुबह गंगा में गंगोत्री क्रूज में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पहुंची एनएसजी ने हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। क्रूज के ऊपर हेलिकॉप्टर के चक्कर काटने का दृश्य देख पर्यटक और आसपास के नाविक भी सहम गए। समझ नहीं पाए कि अचानक क्या हो गया। बाद में पुलिस ने जानकारी दी कि एनएसजी की मॉकड्रिल चल रही है। लगभग एक घंटे तक मॉकड्रिल चली। 

विज्ञापन


एनएसजी को सूचना मिली कि गंगोत्री क्रूज में कुछ आतंकी घुस आए हैं। इसके बाद एनएसजी कमांडो की टीम ने हेलिकॉप्टर से क्रूज के ऊपर घेरा बनाया। कुछ देर बाद एनएसजी कमांडो एक-एक कर क्रूज में दाखिल हुए। आतंकियों को मार गिराया। 
विज्ञापन


लगभग 30 से 40 मिनट तक हेलिकॉप्टर क्रूज के ऊपर मंडराता रहा और इस बीच घाट पर बैठे पर्यटक और नाविकों ने दूर से ही अपने मोबाइल से इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो और फोटो साझा किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल ने बताया कि एनएसजी की मॉक ड्रिल थी। इसके पूर्व घाटों पर बैरिकेडिंग और नाव को हटाने बढ़ाने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed