फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mobile will tell how much pollution in the city

मोबाइल बता देगा शहर में कितना है प्रदूषण

Sat, 18 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 18 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
31 जनवरी 2016..। इस दिन मुंबई में प्रदूषण का सूचकांक 281 पर पहुंचा और वहां 74 प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए। इसलिए कि वायु प्रदूषण के चलते बच्चों की सेहत न खराब हो जाय। उसी दिन बनारस का सूचकांक 481 था लेकिन यहां चर्चा तक नहीं हुई। जबकि शहर में वायु प्रदूषण का आदर्श मानक 60 सूचकांक माना जाता है। बहरहाल अब शहर के मोबाइल यूजर खुद ही प्रदूषण की नब्ज टटोल सकेंगे। अविनाश मौर्या के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने ‘केयर फॉर एयर’ नामक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया है, जिसकी मदद से आप अपने शहर के प्रदूषण सूचकांक को आसानी से जान सकते हैं।
विज्ञापन



यह एंड्रायड एप्लीकेशन है। व्हिसिल ब्लोवर ट्रस्ट की ओर से तैयार किए गए इस एप्लीकेशन को वाराणसी के नेशनल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (नाकम), अर्दली बाजार से कनेक्ट किया गया है। इस एप्लीकेशन के जरिये लोग रोजाना अपनी काशी के प्रदूषण सूचकांक की जानकारी कर सकते हैं। एंड्रायड मोबाइल यूजर गूगल प्ले स्टोर से Care4Air नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। व्हिसिल ब्लोवर ट्रस्ट की एकता ने बताया कि यह एप्लीकेशन हमने जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाया है। इसके अलावा प्रशासन से हमारी यह मांग है कि इससे संबंधित जगह-जगह डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं ताकि लोग प्रतिदिन प्रदूषण के स्तर से वाकिफ रहें और इसके लिए शासन, प्रशासन को जवाबदेह बनाएं।
विज्ञापन



व्हिसिल ब्लोवर ट्रस्ट ने शुक्रवार को अस्सी घाट पर प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्टकार्ड अभियान चलाया। इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने भागीदारी करते हुए प्रधानमंत्री और अपने सांसद नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड लिखकर तीन मांगें रखीं। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन की मात्रा न्यूनतम बिंदु तक लाने के लिए बनारस में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने मांग की। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन के लिए सीएनजी का इस्तेमाल अनिवार्य करने और नाकम स्टेशन की संख्या बढ़ाने की मांग रखी है। इस अभियान में एकता शेखर, रवि शेखर, शालिनी, कंचन, पूजा, सौरभ, प्रियंका, नेहल आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed