फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mobile snatched after beating truck driver and porter

Varanasi News: ट्रक चालक और खलासी के साथ मारपीट कर मोबाइल छीना

Sun, 05 Feb 2023 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mobile snatched after beating truck driver and porter
डंगहरिया गांव में नेशनल हाईवे पर रविवार की भोर दूध लादे हुए ट्रक के चालक और खलासी को चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने मारापीटा। इसके बाद दोनों का मोबाइल छीन लिया। भुक्तभोगियों की सूचना के आधार पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर स्थित एक फैक्ट्री से दूध लेकर ट्रक चालक नंदलाल यादव और खलासी अवधेश वाराणसी के लिए जा रहे थे। चालक नंदलाल के अनुसार डंगहरिया गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के समीप चार पहिया वाहन सवारों ने रोक लिया। इसके बाद चालक और खलासी को मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। खलासी और चालक ने जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया तो वाहन सवार मिर्जामुराद की ओर भाग निकले। इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी दीपक कुमार राणावत ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। बदमाशों को चिह्नित कर धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed