{"_id":"5a9440c24f1c1b4d588ba87e","slug":"mobile-application-will-tell-exam-center-in-cbse-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसईः अब यह मोबाइल एप्लीकेशन बताएगा परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसईः अब यह मोबाइल एप्लीकेशन बताएगा परीक्षा केंद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 04 Mar 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए इस बार सीबीएसई ने एक मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया है। इस एप्लीकेशन की मदद से परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों को परीक्षा केंद्रों के बारे में पता चल सकेगा।
गूगल मैप के जरिये ये एप्लीकेशन परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने में भी मदद करेगा। सीबीएसई ने इस बार ‘एग्जाम सेंटर लोकेटर’ नाम से मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया है। इस एप्लीकेशन में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों का ब्योरा है।
सभी प्रधानाचार्यों के साथ ही परीक्षार्थियों से ये मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा है। एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद इस पर परीक्षार्थियों द्वारा अपना रोल नंबर डालने पर उसका परीक्षा केंद्र मोबाइल पर होगा। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तक रास्ता भी ये एप्लीकेशन बताएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर वीके मिश्र का कहना है कि ये मोबाइल एप्लीकेशन खास तौर पर प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए काफी मददगार साबित होगा। शहर से दूर बने केंद्रों को भी इसके जरिये ढूंढने में भी मदद मिलेगी।