फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLC's bullying! Arrived to get a gate on the way to Colony in varanasi

एमएलसी की दबंगई! कालोनी के रास्ते पर गेट लगवाने पहुंचे

Thu, 21 Nov 2019 03:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 21 Nov 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
MLC's bullying! Arrived to get a gate on the way to Colony in varanasi
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : a

वाराणसी के गिलट बाजार स्थित पत्रकारपुरम कालोनी के रास्ते पर ही बुधवार को भाजपा एमएलसी अपने प्लाट का गेट लगवाने लगे। कालोनी के लोगों ने विरोध किया तो एमएलसी और उनके समर्थकों ने दबंगई की। हालांकि पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। उधर, स्थानीय लोगों ने देर शाम प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की। प्रमुख सचिव ने वीडीए अधिकारियों से पूरे मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


कैंट थाना अंतर्गत पत्रकारपुरम कॉलोनी (गिलट बाजार) के गेट नंबर ए-1 पर बुधवार को गाजीपुर के चर्चित भाजपा एमएलसी के द्वारा जबरदस्ती गेट लगाए जाने को लेकर कालोनी में रहने वालों ने विरोध किया तो एमएलसी के असलहाधारी गुर्गों ने लोगों को डरा धमकाकर शांत कराने की कोशिश की। मामले की सूचना पाकर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रोकवा दिया। वहीं कालोनी में रहने वालों का आरोप है कि एमएलसी और उसके गुर्गों ने गुरुवार को फिर से निर्माण कार्य कराने की धमकी दी है।
विज्ञापन


पत्रकारपुरम कालोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह के वक्त आधा दर्जन स्कार्पियो से गाजीपुर के एमएलसी अपने असलहाधारी गुर्गों के साथ कालोनी में पहुंचे और कालोनी के गेट नंबर ए-1 के पास अवैध रूप से अपने प्लाट के रास्ते के लिए गेट लगाने लगे। जब लोगों ने विरोध किया तो एमएलसी के गुर्गों असलहे के बल पर कालोनी में रहने वाले लोगों को धमकाने लगे। कुछ दिन पहले एमएलसी के गुर्गों ने पत्रकारपुरम कालोनी की बाउंड्रीवाल तोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसपर लोगों ने इसकी शिकायत वीडीए से की थी, लेकिन वीडीए की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क पर गेट लगाने की शिकायत पर पुलिस पहुंची थी और काम रुकवा दिया है। एक एमएलसी भी मौके पर थे। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed