स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में सपा के आशुतोष सिन्हा के सिर सजा जीत का ताज, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
वाराणसी में स्नातक एमएलसी सीट से सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा ने जीत हासिल किया। उनको कुल 55046 मत प्राप्त हुए। आशुतोष सिन्हा ने केदारनाथ सिंह से 19932 वोटों से विजय प्राप्त किया।
विस्तार
वाराणसी में स्नातक एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी आशुतोष सिन्हा ने जीत हासिल किया। अंतिम गणना में आशुतोष सिन्हा को 55046 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही 19932 वोटों से सिन्हा विजई घोषित हुए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायक व कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मतगणना स्थल पर सुबह से ढोल-नगाजों की धुन गूंजती रही। वहीं जीत से सपाइयों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
बता दें कि बुधवार से बृहस्पतिवार तक मतगणना जारी रहा। इस दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्तों में नोकझोंक भी हुई। बुधवार की शाम को भाजपा के नेता, मंत्री और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया। बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को पहले चक्र से ही बढ़त बनाए रखी। 16वें चक्र की गणना के बाद आशुतोष सिन्हा को 51263 और केदारनाथ को 34052 वोट मिले।
वहीं 17 वें राउंड में आशुतोष को 51513 तो केदारनाथ को 34114 वोट मिले। 18वें राउंड में आशुतोष को 51624 केदारनाथ को 34648 वोट मिले। 19वें राउंड में आशुतोष को 51753 और केदारनाथ को 34502 वोट मिले। उधर, समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुट गए हैं। मौके पर ढोल-नगाड़े की धुन गूंजने लगी है।
20 वीं गणना के पश्चात प्राप्त मत
- आशुतोष सिन्हा- 51880
- केदारनाथ सिंह - 34685
21वीं गणना के पश्चात प्राप्त मत
- आशुतोष सिन्हा- 52060
- केदारनाथ सिंह - 37766
22वीं गणना के पश्चात प्राप्त मत
- आशुतोष सिन्हा- 52735
- केदारनाथ सिंह - 35041
23वीं गणना के पश्चात प्राप्त मत
- आशुतोष सिन्हा- 53573
- केदारनाथ सिंह - 35114
सपा कार्यकर्ता बोले- 2027 में बनेगी अखिलेश यादव की सरकार
सपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों के नेता भी मतगणना स्थल पर एकत्रित हुए हैं। वहीं सपा की बढ़त पर कार्यकताओं ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी।
12वें चक्र की गणना के बाद उन्हें 50809 वोट मिले। वहीं, भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 33704 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार, आशुतोष सिन्हा ने केदारनाथ सिंह पर 17105 वोटों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली। वहीं 13वीं गणना में आशुतोष सिन्हा को 50931 वोट मिले, जबकि केदारनाथ सिंह को 33711 वोट मिले। 14वीं गणना में आशुतोष को 51035 तो केदारनाथ को 33757 वोट मिले। 15वें राउंड में आशुतोष को 51131 वोट और केदारनाथ को 33773 वोट मिले। ऐसे में सिन्हा 17358 वोटों से आगे रहे।
इससे पहले छठे चक्र तक उन्हें 35086 वोट मिले थे, जबकि केदारनाथ सिंह को 23253 वोट प्राप्त हुए थे। तब सपा प्रत्याशी की बढ़त 11833 वोटों की थी। पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर बुधवार देर रात तक पांच चक्र की गिनती पूरी हुई थी। आशुतोष सिन्हा ने चौथे चक्र तक अपनी स्थिति और मजबूत कर ली थी।

दूसरे चक्र की गिनती पूरी होने पर आशुतोष सिन्हा करीब 2900 मतों से आगे चल रहे थे। तीसरे चक्र में उन्हें 5776 मत मिले, जिससे उनके कुल मतों की संख्या 16195 पहुंच गई। केदार सिंह को तीसरे चक्र में 4414 मत मिले और उनके कुल मतों की संख्या 11800 हो गई। इस चक्र के बाद आशुतोष सिन्हा की बढ़त 4307 मतों की थी।
मतगणना में गड़बड़ी की आशंका
मतगणना शुरू होने से पहले मतपत्रों की बंडलिंग की गई थी। शुरुआती चरण में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने प्रशासन पर गड़बड़ी की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि दो चक्र की गिनती के बाद भी आधिकारिक घोषणा नहीं हो रही थी। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक्स पर डिस्प्ले बोर्ड का फोटो पोस्ट किया।
मतगणना के नए आंकड़े
स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान 12वें चक्र की गिनती पूरी हो चुकी है। इस चक्र के बाद आशुतोष सिन्हा 50809 मतों के साथ केदार सिंह से 17105 वोटों से आगे हैं। प्रथम वरीयता के मतों की आठवां चक्र तक हुई मतगणना में आशुतोष सिन्हा 47450 मतों से आगे रहे थे। नवां चक्र तक की मतगणना में आशुतोष सिन्हा 50462 मतों के साथ 16984 मतों से आगे चल रहे थे। द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती अभी जारी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक्स पर डिस्प्ले बोर्ड का फोटो पोस्ट किया
मतगणना शुरू होने से पहले मतपत्रों की बंडलिंग की गई। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। शुरुआती चरण में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने प्रशासन पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि दो चक्र की गिनती पूरी होने के बावजूद आधिकारिक घोषणा नहीं की जा रही है और मतगणना का ब्योरा डिस्प्ले नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की थी। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक्स पर डिस्प्ले बोर्ड का फोटो पोस्ट कर दिया।
एमएलसी शिक्षक पर बने लाल बिहारी
प्रशासन की ओर से अभी परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना जारी है। शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रथम अधिमान के मतों की गणना पूरी होने के बाद सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव बढ़त में हैं।
विवरण पत्र के अनुसार, शिक्षक सीट पर 22943 वैध मत मिले, जबकि 1441 मत निरस्त किए गए। प्रथम अधिमान के मतों में लाल बिहारी यादव को 10958 और भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 6060 मत मिले हैं।
प्रत्याशियों में डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को 3111, धर्मेंद्र कुमार यादव को 1088, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 533, चेतनारायण दुबे को 450, संजय राय निष्पक्ष को 301, डॉ. कपिल अस्थाना को 152, अक्षय सिंह को 108 और देव नारायण सिंह को 108 मत मिले हैं। पहले चक्र में लाल बिहारी यादव को 6941, प्रमोद कुमार मिश्रा को 3005, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को 1696, धर्मेंद्र कुमार यादव को 626, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 303, चेतनारायण दुबे को 271, डॉ. कपिल अस्थाना को 129, संजय राय निष्पक्ष को 93, अक्षय सिंह को 25 और देव नारायण सिंह को 55 मत मिले।
दूसरे चक्र में लाल बिहारी को 4017 और प्रमोद मिश्रा को 3055 मत मिले। दोनों चक्रों को जोड़ने पर आंकड़े सामने आए। वहीं, स्नातक सीट पर मतपत्रों की बंडलिंग और गणना का काम देर रात तक जारी रहा।