चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: बरेली में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी
बरेली में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विस्तार
अक्तूबर के अंतिम दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्तूबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहने और एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में बिजली चमकने के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। बेमौसम बारिश और आंधी के कारण धान, गन्ना, अरहर, सरसों, चना, मटर, आलू और अन्य मौसमी सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें- करवाचौथ 2026: बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, जानें पूजा और चंद्रोदय का समय
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर बृहस्पतिवार शाम से ही नजर आना शुरू हो जाएगा।