फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP MLC elections Akhilesh Yadav calls BJP flop show says PDA will form government in 2027

यूपी एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया ‘फ्लॉप शो’, बोले- 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार

Thu, 29 Oct 2026 04:32 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 04:32 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनावों के नतीजों का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा और पार्टी को ‘फ्लॉप शो’ बताया। उन्होंने पीडीए का जनाधार बढ़ने का दावा करते हुए इसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की संभावित जीत की नींव करार दिया।

विज्ञापन
UP MLC elections Akhilesh Yadav calls BJP flop show says PDA will form government in 2027
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनावों में वाराणसी में भाजपा की हार पर तीखा हमला बोला। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने भाजपा को ‘फ्लॉप शो’ बताया। कहा कि इन चुनावों के नतीजों ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रस्तावना लिख दी है। उन्होंने इसे भाजपा की शिक्षा और शिक्षकों से जुड़ी नीतियों के खिलाफ जनादेश करार दिया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने वाराणसी में मतगणना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा पहले काउंटिंग और फिर री-काउंटिंग में भी हार गई। उन्होंने इसे ‘डबल इंजन की डबल हार’ बताया। कहा कि चुनाव में पढ़े-लिखे बेरोजगार स्नातकों और अपने भविष्य को लेकर चिंतित युवाओं ने भी फैसला सुना दिया है।

विज्ञापन

‘जो पीड़ित, वो पीडीए’

सपा प्रमुख ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि भाजपा की नीतियों से विभिन्न समाजों के लोग पीड़ित, दुखी और अपमानित महसूस कर रहे हैं। इससे उत्पीड़ित वर्ग एकजुट हो रहे हैं और पीडीए का जनाधार 95 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पीडीए से सपा का आशय पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने भाजपा के भीतर कथित गुटबाजी का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की अंदरूनी फूट बढ़ रही है और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। तंज कसा कि भाजपा पहले प्रत्याशियों का सर्वे करा रही थी, लेकिन अब दूरबीन लेकर उम्मीदवार तलाश रही है।

चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को दी बधाई

अखिलेश यादव ने चुनाव में जीत हासिल करने वाले सपा प्रत्याशियों को बधाई दी। साथ ही उन प्रत्याशियों का भी अभिनंदन किया, जिन्हें उन्होंने कथित चालबाजी और हेराफेरी के कारण हारने वाला बताया। दावा किया कि सपा के सभी प्रत्याशी उनके लिए विजेता हैं, भले ही उन्हें प्रमाणपत्र नहीं मिला हो।

सपा प्रमुख ने शिक्षकों और युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि मतदाताओं ने पार्टी के पक्ष में मतदान करने के साथ ही मतगणना के दौरान भी निगरानी रखी और प्रमाणपत्र मिलने तक डटे रहे। उन्होंने इस एकजुटता को 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने की निर्णायक नींव बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed