फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLC brijesh singh and tribhuvan singh present in ghazipur CJM court

गाजीपुर सीजेएम कोर्ट में पेश हुए एमएलसी बृजेश और त्रिभुवन सिंह, रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 17 Nov 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 17 Nov 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
MLC brijesh singh and tribhuvan singh present in ghazipur CJM court
सीजेएम कोर्ट में बंध पत्र दिया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर में हुए चर्चित कुंडेसर चट्टी हत्याकांड में दोष मुक्त एमएलसी बृजेश सिंह तथा त्रिभुवन सिंह शुक्रवार को कोर्ट में उपस्थित हुए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरोज कुमार यादव की अदालत में उपस्थित होकर जमानत (बंध पत्र) पेश किया। उच्च न्यायालय के आदेश पर दोनों उपस्थित हुए थे। इस दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।  

पढ़ेंः बहुचर्चित कुंडेसर चट्टी तिहरा हत्याकांडः साक्ष्य के अभाव में एमएलसी बृजेश, त्रिभुवन सिंह बरी
विज्ञापन


दो मई 1991 को तत्कालीन विधायक अफजाल अंसारी के प्रचार वाहन पर रात में हमला हुआ था। उसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले की  स्थानीय न्यायालय में सुनवाई की गई और जुलाई 2018 में आरोपी बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिए गए थे। इसके बाद वादी की ओर से पंकज सिंह ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पक्ष के राजीव रंजन सिंह ने उच्च न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका दायर की। इस पर उच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए एमएलसी बृजेश सिंह तथा त्रिभुवन सिंह को 10 और 11 अक्तूबर को जमानत बंध पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। दोनों आरोपी शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में उपस्थित हुए और अनुपालन अनुभाग में बंध पत्र दाखिल किया। 

मएलसी बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह के आने की सूचना पर खुफिया विभाग से लेकर जिला पुलिस कचहरी के बाहर सादे वेश में डटी हुई थी। प्रत्येक द्वार पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया था। संदिग्धों की जांच-पड़ताल बृजेश और त्रिभुवन के आने से पहले ही होने लगी थी।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर महिपाल पाठक तथा कोतवाल बृजेश यादव सहित कई थानों की पुलिस कचहरी परिसर में मौजूद थी। पेशी से लेकर जनपद की सीमा पार कराने तक पुलिस की सक्रियता बनी रही। पुलिस कप्तान यशवीर सिंह और एसपी सिटी प्रदीप दुबे भी फोन से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed