{"_id":"3df97bd4c33091273e4c7a545961cc9e","slug":"mlc-annapurna-singh-expelled-from-bsp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह बसपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह बसपा से निष्कासित
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री
विज्ञापन
मायावती ने विधान परिषद सदस्य अन्नपूर्णा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर
दिया है।
अन्नपूर्णा सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने का आरोप था। अन्नपूर्णा सिंह पूर्वांचल के चर्चित बाहुबली ब्रजेश सिंह की पत्नी हैं।
बसपा के जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी ने बताया कि पार्टी के वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर अवनीश कुमार की ओर से निष्कासन की सूचना भी जारी हो गई है।
उधर, अपने निष्कासन के बाबत अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि उन्हें भी पार्टी से इसकी जानकारी मिली है। हालांकि इसके पीछे की वजह क्या है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
मैं पूरी निष्ठा के साथ बीते छह साल से बसपा से जुड़ी हुई हूं। जल्द ही पार्टी हाईकमान से मिलकर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करूंगी। मालूम हो कि अन्नपूर्णा सिंह सेंट्रल जेल में बंद ब्रजेश सिंह की पत्नी हैं।
ब्रजेश के वाराणसी-चंदौली-भदोही स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव में उतरने की सुगबुगाहट है।