{"_id":"61d1ebc100716e06b550e93c","slug":"mlc-ak-sharma-will-address-public-meeting-in-dohrighat-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एमएलसी एके शर्मा दोहरीघाट में करेंगे जनसभा, अपने राजनीतिक सफर की करेंगे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एमएलसी एके शर्मा दोहरीघाट में करेंगे जनसभा, अपने राजनीतिक सफर की करेंगे चर्चा
Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
एमएलसी एके शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य एके शर्मा चार जनवरी को मऊ के दोहरीघाट स्थित विक्ट्री इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे अपने एक साल के राजनीतिक सफर का लेखा जोखा भी जनता के सामने रख सकते हैं।
विज्ञापन
राजनीति में आने के ठीक 355वें दिन एमएलसी एके. शर्मा अपनी रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता से रूबरू हो सकते हैं, जिसमें वह बता सकते हैं कि उन्होंने विगत 355 दिनों में जनता और मानवता के लिए क्या किया। जनसभा के बाद वे आम जनता से मुलाकात करेंगे व विकास कार्यों को भी देखेंगे।
विज्ञापन
नए वर्ष के अवसर पर जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में वे अपने गृह जनपद मऊ और आजमगढ़ में रहेंगे। यहां बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा की नौकरी छोड़कर एके शर्मा ने 14 जनवरी 2021 को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और 5 फरवरी को विधान परिषद के सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण किया।