फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mla Mukhtar Ansari appeared through video conferencing, hearing in the misuse of MLA fund on 12

मऊ: वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए मुख्तार अंसारी, विधायक निधि के दुरुपयोग मामले में सुनवाई 12 को

Fri, 30 Jul 2021 09:28 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: हरि User Updated Fri, 30 Jul 2021 09:28 PM IST
सार

विधायक की पेशी बांदा जेल से हुई। मुख्तार अंसारी की न्यायिक अभिरक्षा को बढ़ाते हुए अगली पेशी के लिए 12 अगस्त की तिथि नियत की गई।

विज्ञापन
Mla Mukhtar Ansari appeared through video conferencing, hearing in the misuse of MLA fund on 12
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के मऊ जनपद के सदर से विधायक मुख्तार अंसारी शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुए। विधायक निधि के दुरुपयोग मामले में आरोपी विधायक की पेशी बांदा जेल से हुई। रिमांड मजिस्ट्रेट संतोष कुमार वर्मा ने विवेचक की ओर से दी गई अर्जी पर मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह और वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी की तर्कों को सुनने व केस डायरी का अवलोकन करने के बाद विवेचक की अर्जी को स्वीकार किया। मुख्तार अंसारी की न्यायिक अभिरक्षा को बढ़ाते हुए अगली पेशी के लिए 12 अगस्त की तिथि नियत की गई।

विज्ञापन


मामला मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार सरायलखंसी क्षेत्र के सरवां गांव निवासी विजय कुमार गुप्ता ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके ही गांव के आनंद यादव पुत्र बैजनाथ यादव और बैजनाथ यादव पुत्र खुद्दी यादव शर्मा और मुख्तार के सहयोगी संजय सागर ने गुरु जगदीश सिंह बैजनाथ पहलवान उमा विद्यालय सरवां के नाम पर गलत तरीके से मुख्तार अंसारी की विधायक निधि से दो किस्तों में 25 लाख रुपये लिया है। शिकायत की जांच सीओ सदर ने की।

विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर सरायलखंसी थाने में प्रभारी निरीक्षक रामसिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें मुख्तार अंसारी, संजय सागर, आनंद यादव और बैजनाथ यादव को आरोपी बनाया गया है। शुक्रवार को इस मामले में मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इस दौरान मामले के विवेचक ने मुख्तार अंसारी की न्यायिक अभिरक्षा को 14 दिनों के लिए बढ़ाने के लिए अर्जी दी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed