फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mistry dies in face-to-face bike collision

आमने-सामने की बाइक टक्कर में मिस्त्री की मौत

Thu, 08 Jul 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mistry dies in face-to-face bike collision
पिंडरा। बस स्टैंड के पास बुधवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक आटो मोबाइल एजेंसी संचालक ने घायल को पीएचसी पिंडरा में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचे युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक बाइक मिस्त्री था। वहीं हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना अंतर्गत करमपुर निवासी अमन गोंड (22) पिंडरा स्थित एक बाइक एजेंसी में मिस्त्री था। दोपहर में अपनी बाइक से फूलपुर थाना अंतर्गत पिंडरा बाजार स्थित बाइक एजेंसी आ रहा था। इसी बीच पिंडरा बस स्टैंड के पास सामने आ रही बाइक से टक्कर हो गई। पीछे से एक स्कूटी सवार भी गिरा और अमन के ऊपर स्कूटी चढ़ा दिया। घटना के बाद बाइक और स्कूटी सवार भाग निकले। सूचना पर पहुंचे एजेंसी मालिक इस्माइल खां ने घायलवस्था में अमन को पीएचसी पिंडरा ले गए। जहां से गंभीरावस्था में अमन को बीएचयू रेफर कर दिया गया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में पहुंचते ही अमन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed