फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission Shakti 6.0 launched for safety and respect of women

Varanasi News: महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मिशन शक्ति 6.0 शुरू

Mon, 12 Oct 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti 6.0 launched for safety and respect of women
वाराणसी। नवरात्र के पहले दिन कमिश्नरेट में मिशन शक्ति 6.0 का शुभारंभ रविवार को हुआ। अभियान के तहत सभी थानों की महिला बीट प्रभारियों और कर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ग्राम, वार्ड और न्याय पंचायतों में जनचौपाल लगाई। इन चौपालों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं व युवतियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1098, 1076, 1930, 100, 112, 102 और 181 की जानकारी दी गई। एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला सुरक्षा केंद्रों ने मंदिरों, चौराहों, बाजारों, शॉपिंग मॉल, पार्कों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। मनचलों व शोहदों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। पैदल मार्च निकालकर महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं के लिए कॅरिअर गाइडेंस प्रोग्राम और साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला भी हुई। नारी संरक्षण गृह और आश्रय गृह का भी भ्रमण किया गया। महिलाओं को सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी प्रमुख सरकारी जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed