फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission 2024 Pramod tiwari in varanasi attack on bjp for Manipur violence 2000 notes ban

Mission 2024: मणिपुर हिंसा, 2 हजार के नोट...इन मुद्दों पर प्रमोद तिवारी ने BJP को घेरा, बोले- जनता सिखाएगी सबक

Sun, 18 Jun 2023 05:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Jun 2023 05:43 PM IST
सार

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी रविवार को वाराणसी पहुंचे। पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार के घेरा। केंद्र सरकार के नौ साल पर नौ सवाल पूछते हुए जोरदार हमला बोला। 
 

विज्ञापन
Mission 2024 Pramod tiwari in varanasi attack on bjp for Manipur violence 2000 notes ban
वाराणसी के पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर हिंसा, चीन सीमा विवाद और दो हजार के नोट समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा सरकार के घेरा। कहा कि अगले साल चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। वाराणसी के  पराड़कर भवन में रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार के नौ साल पर नौ सवाल पूछते हुए जोरदार हमला किया।

विज्ञापन


कहा कि अब सरकार में आम आदमी के लिए अंबानी और अदाणी के लिए नीतियां बनती हैं। मणिपुर जल रहा है और सरकार ध्यान नहीं दे रही है। देश की अर्थव्यवस्था के साथ इतने प्रयोग के बाद भी अर्थव्यवस्था ध्वस्त नहीं हुई है तो इसका सारा श्रेय 70 साल के देश के सभी प्रधानमंत्रियों को है।

विज्ञापन

दो हजार के नोट वापस लेने पर कसा तंज

प्रमोद तिवारी ने कहा कि दो हजार के नोट को कालाधन पर लगाम लगाने के लिए लाया गया था। छह साल छह महीने में ही इसे बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यूपी को चार भागों में बांटने की जरूरत, ओमप्रकाश राजभर बोले- तभी होगा गरीबों का विकास

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने मित्रों का कालाधन सफेद करने के लिए नोटबंदी की और दो हजार का नोट शुरू किया। इसके साथ ही तंजात्मक लहजे में सरकार को सलाह दी। कहा कि दो हजार का नोट बंद कर रहे हैं तो उसमें जो चिप लगी है उसे जरूर निकाल लें। 

पं. नेहरू पर बयानबाजी से समय मिले तो इंदिरा गांधी से लें सबक

प्रमोदी तिवारी ने कहा कि चीन को लाल आंखें दिखाने के बजाय उसको सरकार झूला झूला रही है और व्यावसायिक समझौते कर रही है। उन्होंने पूछा कि सरकार की कौन सी नस दबी हुई है जो देश की जमीन पर चीन का कब्जा है और हम केवल बातें बना रहे हैं। सरकार को सलाह देते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर पं. नेहरू पर बयानबाजी से समय मिले तो इंदिरा गांधी से सबक लेकर 1972 की तरह ही चीन से बलपूर्वक अपनी जमीन खाली कराएं। इस दौरान डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. प्रमोद तिवारी, राजेश्वर पटेल व राघवेंद्र चौबे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed