फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission 2019 BJP will make committee of 21 SC member at booth lavel

मिशन 2019: बूथ स्तर पर 21 एससी सदस्यों की समिति बनाएगी भाजपा

Wed, 18 Apr 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 18 Apr 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Mission 2019 BJP will make committee of 21 SC member at booth lavel
BJP
एससी-एसटी को लेकर सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करके भाजपा की मिशन 2019 की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा हर बूथ पर 21 एससी सदस्यों की समिति तैयार बनाएगी। मई से समिति के सदस्य बूथ स्तर से जुड़े एससी समुदाय के सदस्यों की समस्याओं का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन


उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिलाएंगे। ऐसा कहना है भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री लालचंद्र कन्नौजिया का। मंगलवार को वाराणसी आए कन्नौजिया ने दावा किया कि सपा-बसपा के गठबंधन के बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी का जादू इस बार भी चलेगा।
विज्ञापन


आरक्षण के लिए सरकार एससी-एसटी के हक की बात कर रही है। प्रमोशन में आरक्षण का बिल सपा के सदस्य ने फाड़ा था। प्रदेश मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने फैसला किया है कि किसी भी गरीब की मौत इलाज के अभाव में नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना इसीलिए शुरू की गई है। मोर्चे के कार्यकर्ता गांव-गांव में इसका प्रचार करेंगे।  इस मौके पर मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद के मीडिया प्रभारी अभिषेक राजपूत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश मिला है।


प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य और उज्जवला योजना की उपलब्धियों को पार्टी लोगों के बीच ले जाएगी। इसी के अनुपालन में जनप्रतिनिधियों का गांवों में रात्रि प्रवास रखा गया है। जनप्रतिनिधि रात्रि प्रवास के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed