{"_id":"5f5674ef8ebc3e54bb783639","slug":"missing-students-from-bhu-varanasi-found-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिला बीएचयू से लापता छात्र, इतने दिनों से नहीं मिल रहा था सुराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मिला बीएचयू से लापता छात्र, इतने दिनों से नहीं मिल रहा था सुराग
Tue, 08 Sep 2020 12:01 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
bhu
- फोटो : kashi hindu vishwavidyalay bhu
बीएचयू कैंपस से 27 अगस्त को लापता बीए प्रथम वर्ष के छात्र शिब्लू अली के दिल्ली में होने की लोकेशन मिली है। शिब्लू से बातचीत होने के बाद परिजन बहुत खुश हैं और उसका बड़ा भाई और बीएचयू में पीजी का छात्र नौशाद लंका पुलिस के साथ शिब्लू को लेने दिल्ली पहुंच गए हैं। नौशाद के मुताबिक उनकी भाई से मुलाकात भी हो गई है।
विज्ञापन
कैमूर बिहार निवासी सिरताज अली का बेटा और बीएचयू में प्रथम वर्ष का छात्र शिब्लू (20) 27 अगस्त से ही अपने घर से बीएचयू छात्र स्वास्थ्य केंद्र में कागजात जमा करने के लिए निकला था और उसके बाद घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। बहुत खोजबीन करने पर जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो पिता ने दो सितंबर को लंका थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। शिब्लू के भाई नौशाद ने बताया कि रविवार को शिब्लू ने अपने दोस्त के फोन से बातचीत कर दिल्ली में होने की जानकारी दी, तब जाकर राहत हुई। बताया कि लंका थाने की पुलिस के साथ भाई को लेने दिल्ली आ गए हैं और भाई से उनकी मुलाकात भी हो गई है, वह ठीक है। नौशाद ने बताया कि वह मंगलवार तक भाई को लेकर वाराणसी पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन