{"_id":"65f2e07617517aa033077c3b","slug":"missing-old-woman-dead-body-found-the-field-in-azamgarh-jewelery-was-missing-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खेत में मिली लापता वृद्धा की लाश, शरीर से गायब थे गहने, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खेत में मिली लापता वृद्धा की लाश, शरीर से गायब थे गहने, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 14 Mar 2024 05:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:04 PM IST
सार
Azamgarh News: मृतका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे और दही बेचने का बर्तन भी पास में पड़ा था। परिजनों के अनुसार, वृद्धा का कनफूल, नाक की नथुनी, गले का मंगलसूत्र व पांव का पायल गायब है। इसे देख कर परिजनों ने हत्या की भी आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बसौधा गांव के सिवान में गुरुवार की सुबह गेहूं के खेत में एक वृद्धा का शव मिला। वृद्धा बुधवार को दही बेचने के लिए घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। मृतका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले, लेकिन उसके पहने हुए गहने गायब थे। जिस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
बसौधा गांव निवासिनी इंद्रमती देवी (64) बुधवार की सुबह घर से दही बेचने के लिए मुबारकपुर जाने की बात कह कर निकली थी। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया। गुरुवार की सुबह गांव निवासी एक व्यक्ति के गेहूं के खेत में ग्रामीणों ने इंद्रमती का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मृतका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे और दही बेचने का बर्तन भी पास में पड़ा था। परिजनों के अनुसार, वृद्धा का कनफूल, नाक की नथुनी, गले का मंगलसूत्र व पांव का पायल गायब है। इसे देख कर परिजनों ने हत्या की भी आशंका व्यक्त की। वहीं, सीओ सिटी गौरव शर्मा के साथ ही एसओ निहारनंदन ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन