{"_id":"5eba7afb8ebc3e90240f7a2d","slug":"missing-girl-child-class-one-student-found-dead-in-gomti-river-in-varanasi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर से गायब हुई कक्षा एक की छात्रा, दूसरे दिन गोमती नदी के पास मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से गायब हुई कक्षा एक की छात्रा, दूसरे दिन गोमती नदी के पास मिली लाश
Tue, 12 May 2020 04:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 12 May 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में सोमवार को लापता हुई कक्षा एक छात्रा की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्ची के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर नियार गांव के रहने वाले बुद्धू राम शिक्षक की पुत्री आराधना(8) घर से सोमवार की शाम लापता हो गई थी। बच्ची की लाश सुबह गोमती नदी में मिली।
विज्ञापन
बुद्धू राम ने बताया कि पुत्री आराधना कक्षा एक में सरला लर्नर्स एकेडमी बाबतपुर की छात्रा थी, जो सोमवार की देर शाम घर में टीवी देख रही थी। इसी बीच वह उठी और घर के बाहर निकल पड़ी।
विज्ञापन
देर रात तक उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव के कुछ युवक गोमती नदी में जालपा घाट पर स्नान के लिए पहुंचे तो झाड़ी में आराधना की लाश को देखा। लोगों ने इसकी सूचना घरवालों को दी।