{"_id":"57eec5034f1c1b90745763a0","slug":"missing-five-hundred-pakistani","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता हो गए पांच सौ पाकिस्तानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता हो गए पांच सौ पाकिस्तानी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 01 Oct 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी घूमने आए करीब पांच सौ पाकिस्तानी नागरिकों का वर्षों से कोई पता नहीं है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार की खुफिया एजेंसियों ने इनकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस और प्रशासन के रिकॉर्ड में इन्हें ‘विलुप्त पाकिस्तानी’ नागरिक कहा गया है। ये सभी पाक नागरिक वर्ष 1953 से 1990 के बीच काशी और आसपास के जिलों में घूमने या अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। फिर अचानक ये लापता हो गए। ये सभी वीजा लेकर आए थे।
भारत और पाकिस्तान के तल्ख होते रिश्तों के बीच ही खुफिया एजेंसियों ने एक बार फिर भारत में आकर लापता हो चुके पाकिस्तानी नागरिकों की पड़ताल शुरू कर दी है। केंद्र की एजेंसियों ने सभी राज्यों से रिपोर्ट मांगी है। खुफिया सूत्रों की मानें तो वाराणसी आए ऐसे पांच सौ पाक नागरिक लापता हो गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा दशाश्वमेध क्षेत्र से लापता हुए हैं। करीब 1960 में यहां एक पाकिस्तानी दल घूमने आया था। इसमें शामिल 119 पाकिस्तानी अपने वतन वापस नहीं लौटे। इनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन इनका कहीं पता नहीं चला। विदेशी पर्यटक जब भी कहीं आता है तब उसकी सूचना एलआईयू और एसएसपी कार्यालय में दर्ज होती है। इसमें विदेशी नागरिक के ठहरने का पूरा विवरण होता है। लापता पाकिस्तानी नागरिकों का पूरा विवरण भी इन कार्यालय में दर्ज है।