{"_id":"5d910d448ebc3e013c6cbb89","slug":"misdeed-with-girl-and-made-video-four-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती के साथ दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो, परिवार के चार को हिरासत में लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवती के साथ दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो, परिवार के चार को हिरासत में लिया गया
Mon, 30 Sep 2019 02:38 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म(डेमो)
- फोटो : Social media
एक मुहल्ले में सिलाई केंद्र पर युवती के साथ एक युवक ने रविवार को दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथी ने इसका वीडियो बना लिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने परिवार के चार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दोनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
सिलाई केंद्र पर युवती सिलाई सीखने के लिए जाती थी। रविवार की शाम पड़ोस की महिलाओं के कपड़े तैयार होने पर वह लेकर वहां गई थी। पीड़ित युवती के मुताबिक जब वह कपड़े लेकर गई तो परिवार की महिलाएं मकान की ऊपरी मंजिल पर थीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जबरन कमरे में ले जाकर मकान मालिक के पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसके साथी ने इसका वीडियो बना लिया। किसी तरह युवती घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित के पिता की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर दबिश दी।
विज्ञापन
Trending Videos
फिलहाल दोनों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस ने परिवार के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।