फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   misdeed accused released on bail from jail was shot, incident happened while returning from Bhadohi

Varanasi: जेल से जमानत पर छूटे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को मारी गोली, वाराणसी से लौटते समय हुई घटना

Wed, 25 Jan 2023 09:01 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 25 Jan 2023 09:01 AM IST
सार

वाजिद खान परिवार के साथ बड़ी पियरी में रहने वाले अपने साढू के घर आया था। अपने परिवार को छोड़ कर वह कार से वापस घर जा रहा था। पुलिस के अनुसार, जगतपुर इंटर कॉलेज के समीप वाजिद खान की कार सड़क पर खड़ी मिली और उसका कहना था कि उसे गोली मारी गई है।

विज्ञापन
misdeed accused released on bail from jail was shot, incident happened while returning from Bhadohi
जेल से जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज के समीप मंगलवार की देर रात कार सवार एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार घायल युवक हाल ही में जेल से सामूहिक दुष्कर्म और गैंगस्टर एक्ट के आरोप में दर्ज मुकदमे में जेल से जमानत पर छूटा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


भदोही जिले के औराई क्षेत्र के खमरिया का रहने वाला वाजिद खान उर्फ लिप्पू (38) ठेके पर फाल सीलिंग का काम कराने के अलावा बिल्डिंग मैटेरियल बेचने सहित अन्य काम करता है। मंगलवार को वाजिद खान परिवार के साथ बड़ी पियरी में रहने वाले अपने साढू के घर आया था। अपने परिवार को छोड़ कर वह कार से वापस घर जा रहा था। पुलिस के अनुसार, जगतपुर इंटर कॉलेज के समीप वाजिद खान की कार सड़क पर खड़ी मिली और उसका कहना था कि उसे गोली मारी गई है। आनन-फानन उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार असलहे से निकली गोली वाजिद खान के दाएं सीने के समीप कांख के पास लगी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त (क्राइम/हेडक्वार्टर) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ भदोही में आपराधिक मामले में मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जांच के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की तीन टीम लगाई गई है। घटना का जल्द ही सही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed