फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   misdeed accused arrested near graveyard promised marriage young man is resident Kannauj

UP: कब्रिस्तान के पास से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट, शादी का किया था वादा; कन्नौज का रहने वाला है युवक

Fri, 05 Jun 2026 09:04 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 05 Jun 2026 09:04 PM IST
सार

Varanasi News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी आलोक कुमार प्रजापति को भेलूपुर पुलिस ने नूर नगर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने विवाह का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।

विज्ञापन
misdeed accused arrested near graveyard promised marriage young man is resident Kannauj
आरोपी (बाएं) के साथ पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में भेलूपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आलोक कुमार प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार की रात नूर नगर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कन्नौज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सराय घाघ अकबरपुर का निवासी है। उसके खिलाफ एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आलोक कुमार प्रजापति ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे में उसने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विवाह की बात को लेकर दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि विरोध करने और कार्रवाई की बात कहने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत मिलने के बाद भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। गुरुवार रात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नूर नगर कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। मामले की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed