फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Miscreants took away jewelery by luring a woman in auto in varanasi police engaged in border dispute

Varanasi: ऑटो सवार महिला को झांसा देकर आभूषण समेट ले गए बदमाश, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Sat, 31 Dec 2022 09:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 31 Dec 2022 09:57 PM IST
सार

वाराणसी के पांडेयपुर चौराहा के पास शनिवार शाम टप्पेबाजों ने महिला को झांसा देकर  सोने की चेन और टॉप्स समेट ले गए। थानों का चक्कर काटने के बाद पीड़िता घर लौट गई। 

विज्ञापन
Miscreants took away jewelery by luring a woman in auto in varanasi police engaged in border dispute
टप्पेबाजी की शिकार महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पांडेयपुर चौराहा के पास शनिवार शाम टप्पेबाजों ने महिला को झांसा देकर आभूषण समेट ले गए। सीमा विवाद में कैंट और लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस उलझी रही। थानों का चक्कर काटने के बाद पीड़िता घर लौट गई।  आदमपुर थाना अंतर्गत सरैया की रहने वाली तोता देवी के अनुसार वह अपनी बच्ची पीहू के संग हुकुलगंज जाने को निकली थी।

विज्ञापन


पंचकोशी से पांडेयपुर चौराहा पर पहुंची और यहां से हुकुलगंज के लिए ऑटो पकड़ा। महिला के अनुसार दो युवक आए और झांसा देकर सोने की चेन और टॉप्स उतरवा लिए। इस दौरान एक युवक ने पांच सौ रुपये की गड्डी रूमाल में लपेटकर थमाया। युवकों ने कहा कि अभी आकर पैसा ले जाएंगे। इतने में वह आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


जब रूमाल खोली तो उसमें कागज था। घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों के अनुसार पांडेयपुर पुलिस चौकी पर गए तो कैंट थाना अंतर्गत का मामला बताते हुए कैंट थाना जाने की नसीहत दी। आखिरकार बगैर तहरीर दिए महिला सरैया लौट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर हत्याकांड में वादी को धमकाने में चार के खिलाफ मुकदमा

बिल्डर बलवंत सिंह हत्याकांड के आरोपी पंकज चौबे समेत चार नामजद के खिलाफ कैंट थाने में बलवा और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया।  शिवपुर तरना निवासी पीड़ित अनुराग सिंह के अनुसार पिता बलवंत सिंह की हत्या में आरोपी पहड़िया रमरेपुर निवासी पंकज चौबे नामजद है। जिसका मुकदमा न्यायालय में लंबित है। 19 दिसंबर को पिता की हत्या मुकदमे की पैरवी में कचहरी गया था।

आरोप है कि उस समय परिसर में पंकज चौबे, बेनीपुर निवासी ओमप्रकाश जायसवाल, सारनाथ टड़िया अवधपुरी निवासी राजकुमार खरवार, संतोष राय अन्य पहुंचे और उसे धमकी दी। भाई अभिनव सिंह का पीछा चार दिन पूर्व पीछा किया था। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कैंट पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed