फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Miscreants ran away after snatching a woman's chain in Mirzamurad area

Varanasi News: मिर्जामुराद क्षेत्र में महिला की चैन छीन कर भागे बदमाश

Fri, 22 Nov 2024 03:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Miscreants ran away after snatching a woman's chain in Mirzamurad area
मिर्जामुराद क्षेत्र में महिला की चैन छीन कर भागे बदमाश
विज्ञापन



मिर्जामुराद। लालपुर चट्टी में नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो से उतर कर सड़क पार कर रही महिला के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर मौके से गुजर रहे राहगीरों ने बदमाशों का खजूरी पुलिस चौकी तक पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। भुक्तभोगी महिला ने मिर्जामुराद थाने में घटना की सूचना दी है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी चंद्रकला देवी (55) वाराणसी में रहने वाले अपने बेटे के घर से अपने गांव के लिए ऑटो पर सवार हुई थी। लालपुर चट्टी में नेशनल हाईवे पर वह उतरी और सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके गले पर झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन छीन कर भाग निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed