फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   miscreants looted mobile and cash of youth with gave lift in azamgarh

लुटेरों का दुस्साहस: युवक को पहले लिफ्ट दी, फिर बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिया मोबाइल और कैश

Thu, 27 Jun 2024 03:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 27 Jun 2024 03:04 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में लुटेरों के हौसले इनते बुलंद हैं कि बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को पहले लिफ्ट दी। फिर कुछ दूर ले जाकर बाइक रोककर उससे मोबाइल और 3500 रुपये कैश लूट लिया। 

विज्ञापन
miscreants looted mobile and cash of youth with gave lift in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के बघौरा गांव के पास नहर के पुल पर लुटेरों ने एक यात्री से 10 हजार का मोबाइल और 3500 रुपये नकदी लूट लिए और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस गुरुवार को पूरे दिन पीड़ित को लेकर भटकती रही लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


यह है मामला
सरायमीर थाना क्षेत्र के सैदवाहा गांव निवासी कमलेश चौहान पुत्र आद्या चौहान बुधवार की रात इलाहाबाद से वापस घर आ रहे थे। रात लगभग 12 बजे वह शंकरपुर चेकपोस्ट रानी की सराय उतरे और घर जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आकर रुके और उनसे बातचीत करने लगे। 
विज्ञापन


जब उन्होंने बताया कि उन्हें सरायमीर जाना है तो दोनों युवकों ने कहा कि हम फरिहा तक जा रहे हैं। चाहें तो हमारे साथ फरिहा तक चल सकते हैं। इसके बाद वह उनकी बाइक पर बैठ गए। जैसे ही बाइक सवार फरिहा बाजार पहुंचे वह कमलेश को लेकर बाबूराम का पुरा जाने वाले रास्ते पर लेकर चले गए। जब तक कमलेश कुछ समझते उन्होंने बघौरा गांव के पास स्थित नहर के पुल पर बाइक रोकी और उसके पास से 3500 नकद और उसका लगभग 10 हजार रुपये का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह किसी तरह से फिर फरिहा बाजार में पहुंचा और किसी के मोबाइल से 112 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। गुरुवार को भी पूरे दिन पुलिस पीड़ित को लेकर लुटेरों को तलाश करने में जुटी रही लेकिन शाम तक उनका कहीं पता नहीं चल सका। 


थाना प्रभारी रंजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी हम लोग सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। पीड़ित के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed