फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   miscreants killed middle aged man by beat in Varanasi

वाराणसी में अधेड़ की हत्या: दामाद से हुआ विवाद, गलतफहमी में ससुर की ली जान; नाराज लोगों ने किया थाने का घेराव

Tue, 12 Nov 2024 01:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 12 Nov 2024 01:06 PM IST
सार

वाराणसी जिले में गलतफहमी में दबंगों ने बेटी के घर आए अधेड़ की पीट- पीटकर जान ले ली। बीयर की दुकान पर किसी बात पर दबंगों व युवक के बीच विवाद हुआ था। इसी से नाराज लोग युवक को पीटने के लिए पहुंचे थे। लेकिन सो रहे शख्स को पीट- पीटकर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
miscreants killed middle aged man by beat in Varanasi
घटना के बाद थाने का घेराव करते लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीयर की दुकान पर दामाद से विवाद के बाद साधोगंज में बेटी की ससुराल आए और उसके घर के बरामदे में सो रहे सिंचाई विभाग के कर्मी की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को बड़ागांव थाने के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। गोमती जोन के पुलिस अफसरों और बड़ागांव थानाध्यक्ष ने गुस्साए लोगों को प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम खत्म कराया। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
प्रकरण को लेकर सिंचाई विभाग के कर्मी के बेटे चंद्रमोहन की तहरीर पर साधोगंज निवासी रिंकू पटेल, प्रमेश कुमार और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ बड़ागांव थाने में हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी जगन्नाथ पटेल (55) जौनपुर जिले के मछलीशहर में सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। जगन्नाथ के बेटे चंद्रमोहन ने बताया कि गत नौ नवंबर से उसके पिता साधोगंज स्थित उसकी बहन जौतीरा देवी की ससुराल आए थे। सोमवार की रात वह बहन के घर के बरामदे में सोये हुए थे। 
विज्ञापन


रात लगभग 11 बजे लाठी-डंडे से लैस रिंकू, प्रमेश और उनके दो साथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बीच ही उसके बहनोई विनोद पटेल घर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। आनन-फानन में पिता को तरना स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह सात बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस की टीमें कर रही हैं।
 

आरोपियों ने सोचा बरामदे में दामाद सो रहा, तभी बेरहमी से पीटा

ससुर की हत्या के बाद विनोद पटेल ने बताया कि सोमवार की रात साधोगंज बाजार स्थित बीयर के ठेके पर रिंकू और उसके साथियों से उसका विवाद हुआ था। मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद वह लखापुर गांव में दावत में शामिल होने चला गया था और विपक्षी अपने गांव की तरफ चले गए थे। रात लगभग 11 बजे विपक्षी लाठी-डंडे से लैस होकर उसके घर आए। ससुर बरामदे में सो रहे थे। आरोपियों को लगा कि विनोद यानी जगन्नाथ का दामाद ही सो रहा है। इसलिए लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने लगे। इससे ससुर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।

बेटी बोली- कलंक लग गया, पत्नी बेसुध
जगन्नाथ पटेल के दो बेटे और पांच बेटियां हैं। सभी का विवाह हो चुका है। जगन्नाथ की हत्या की सूचना पाकर उनके बेटे-बेटियों और पत्नी तारा देवी की हालत बेसुधों जैसी है। वहीं, बेटी जौतीरा देवी का कहना था कि कलंक लग गया। अब मायके में भाई-बहनों और मां को कैसे मुंह दिखाएंगे। परिवार की महिलाएं जौतीरा देवी को बड़े ही मुश्किल से संभाले हुए थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed