{"_id":"665c1980f9cb052c57002bba","slug":"miscreants-fired-gun-at-shopkeeper-rajendra-singh-in-varanasi-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आधी रात में दुकान का पोस्टर फाड़ने लगा स्कॉर्पियो सवार युवक, विरोध करने पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आधी रात में दुकान का पोस्टर फाड़ने लगा स्कॉर्पियो सवार युवक, विरोध करने पर की फायरिंग
Sun, 02 Jun 2024 12:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:34 PM IST
सार
Varanasi News : वाराणसी जिले में एक बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। दुकानदार ने बताया कि रात में दुकान पर सो रहा था। इसी दौरान एक युवक दुकान का पोस्टर फाड़ने लगा। विरोध करने पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पोस्टर फाड़ने का विरोध करने पर की फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में अखरी बाईपास स्थित बिल्डिंग मटेरियल की एक दुकान के सामने स्कॉर्पियो सवार युवक ने चार राउंड फायरिंग की। यह शिकायत दुकानदार ने रोहनिया थाने की पुलिस से की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह है मामला
मिर्जामुराद थाना के भोरकला, मनकइया निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू बच्छांव में मकान बनाकर रहते हैं। अखरी बाईपास पर उनकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार को मतदान करने के लिए उनके यहां काम करने वाले स्टाफ अपने घर गए थे। इस वजह से वह रात में अपनी दुकान पर सोये हुए थे। रात लगभग 12 बजे उनकी दुकान के सामने काले रंग की स्कॉर्पियो सड़क पर खड़ी हुई। उसमें से एक युवक आकर उनकी दुकान का पोस्टर फाड़ने लगा। इसका उन्होंने विरोध किया तो वह फायरिंग करने लगा। उन्होंने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह ने बताया कि उस युवक ने चार राउंड फायरिंग की। इसकी सूचना उन्होंने 112 नंबर पर दी। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार अखरी की तरफ भाग निकले। बाईपास पर जहां स्कॉर्पियो खड़ी थी, वहां पर बीयर की बोतल और केक का पॉलीथीन मिली। इससे लगा कि स्कॉर्पियो सवार लोग जन्मदिन मना रहे थे और नशे में थे। उधर, इस संबंध में रोहनिया थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। घटनास्थल से एक भी खोखा नहीं मिला है।
विज्ञापन
