वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस: कांवड़िये का मोबाइल छीनकर पीटा, कपड़े फाड़े; सीवर के अंदर डाला सिर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आया है। दबंगों द्वारा एक कांवड़िये को न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। इससे भी मन नहीं भरा तो दंबंगों ने उसका सिर सीवर में डाल दिया।
विस्तार
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हुकुलगंज स्थित एक मजार के पास बीती रात कांवड़ियों से कुछ दबंगों की कहासुनी हो गई। इस दौरान नोकझोंक के बाद मामला मारपीट में बदल गया। दबंगों ने कांवड़िये को न सिर्फ पीटा बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक एक कांवड़िए का मोबाइल छीन रहे हैं। मांगने पर उसके साथ धक्का-मुक्की कर रहे हैं। उसका मोबाइल भी सड़क पर फेंक दिया। उसके बाद उसे सड़क पर गिराकर खूब पीटा। उसका सिर सीवर के अंदर डाल दिया। हालांकि मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.