फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   miscreant shot social worker in old enmity in varanasi

वाराणसी: रंजिश में बदमाश ने शूटिंग प्लेयर को मारी गोली, असलहा लहराते हुआ फरार, पिता बोले- पुलिस ने नहीं सुनी कोई बात

Thu, 30 Sep 2021 12:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Sep 2021 12:34 AM IST
सार

सिगरा के विजयानगर मार्केट में बदमाश में समाजिक कार्यकर्ता व नेशनल शूटिंग का खिलाड़ी रहे शख्स को गोली मार दी। पुलिस ने उसे मलदहिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
miscreant shot social worker in old enmity in varanasi
घायल शख्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के विजयानगरम मार्केट में बुधवार रात सामाजिक कार्यकर्ता विशाल सिंह(35) को नकाबपोश बदमाश ने गोली मार दी। फायरिंग के बाद बदमाश पैदल ही इंग्लिशिया लाइन की ओर से भाग निकला। पेट में लगी गोली से घायल विशाल को आसपास के लोगों ने मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो एक हमलावर पैदल ही असलहा लहराते हुए भागते समय कैमरे में कैद हुआ। पुलिस ने एक गेस्ट हाउस के संचालक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश में फायरिंग की घटना हुई है।
विज्ञापन


पेट से सटाकर मारी गोली
इंग्लिशिया लाइन निवासी अशोक कुमार सिंह का पुत्र विशाल सिंह रात लगभग नौ बजे विजया नगर मार्केट स्थित बबलू पाल की दूध डेयरी की दुकान के बाहर खड़ा था। एक युवक से बातचीत कर रहा था कि अचानक पीछे से मुंह पर गमछा बांधे आए एक युवक ने विशाल सिंह के पेट में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही विशाल जमीन पर गिरा और तड़पने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी गोली भी मारने वाला था बदमाश

इसी बीच हमलावर दूसरी गोली दागने वाला था कि सामने एक दुकान पर खड़े युवक ने बदमाश को धक्का दे दिया। इसके बाद असलहा लहराते हुए बदमाश पैदल ही इंग्लिशिया लाइन की ओर भाग निकला। खून से लथपथ विशाल को आसपास के लोग पुलिस को सूचना देते हुए मलदहिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।

उधर, वारदात के बाद विजयानगर मार्केट की खानपान की सभी दुकानें बंद हो गईं। सिगरा पुलिस ने विजयानगर मार्केट में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया।  मौके पर चेतगंज एसीपी अनिरूद्ध कुमार ने परिजनों और घटनास्थल के आसपास लोगों से जानकारी ली। एसीपी चेतगंज अनिरुद्ध सिंह बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

पिता बोले- सिगरा पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

समाजिक कार्यकर्ता व नेशनल शूटिंग खिलाड़ी विशाल सिंह के पिता अशोक कुमार सिंह का आरोप है कि अपराधिक प्रवृत्ति के पंकज गुप्ता ने बेटे को गोली मारी है। कुछ दिन पहले पंकज ने विशाल को जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की जा चुकी है। वहीं सिगरा पुलिस को भी अवगत कराया गया था। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक गेस्ट हाउस संचालक के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया गया। पिछले दिनों एक विवाद में विशाल ने हमलावर के खिलाफ पैरवी भी की थी।
 
मेनका गांधी के संस्था से जुड़ा है विशाल
सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल्स के साथ जुड़कर विशाल जानवरों के लिए काम करता है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार जानवरों के अलावा विशाल कई और भी काम करता है, इससे उसकी रंजिश हो गई थी। बीते अगस्त माह में एक गेस्ट हाउस की स्कार्पियो से कुत्ता कुचलकर मर गया था तो विशाल ने गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed